नाम, शोहरत और पैसा कमा लेना ही जीवन की सफलता नही है
life style
मनुष्य जन्म लेता है अपना परिवार बनाता है सामाजिक रीति रिवाजों को निभाता है और 65-70 वर्ष (औसत आयु ) अपना जीवन यापन करता है और दुनिया से विदा ले लेता है। इस दौर में अच्छा बुरा समय उसके साथ आता है अच्छे बुरे लोग उसे मिलते हैं,अच्छे बुरे कर्म वह करता है।
लेकिन मरते दम तक उसकी इच्छाए अधूरी रह जाती है । जो वह चाहता है पूरा नही हो पाता है | अपने सारे सपनों को वह अधूरा छोड़ कर चला जाता है । बहुत कम लोग होते है जो अपने जीवन से संतुष्ट हो पाते हैं अपने सपने पूरे कर पाते हैं |
https://goo.gl/images/4epnUwसफलता मंत्र success mantra
यदि हम अपने जन्म को सफल बनाना चाहते हैं तो हमें 'खुद जियो ओरों को भी जीने दो' का सिद्धांत अपनाना होगा । नाम, शोहरत और पैसा कमा लेना ही जीवन की सफलता नही है । सफलता यह नही है कि आप कितने खुश हैं बल्कि सफलता तो इस बात में है कि आपसे कितने लोग खुश हैं ।
जो लोग नाम, पैसा या शोहरत कमाने के लिए एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं , एक दूसरे को परेशानी में डालते हैं , एक दूसरे का अपमान करते हैं , एक दूसरे को नुकसान पहुचातें हैं वे सफल होते हुए भी किसी ना किसी मोड़ पर असफल हो जाते हैं।

https://goo.gl/images/Fk8D28
सफलता मंत्र success mantra
यदि अपने जन्म को सफल बनाना चाहते हैं तो दिलों से नफरत निकालने का प्रयास करें अपने आस-पास के माहौल को खुशनुमा बनाने का प्रयास करें, आग लगाने का काम नही करें
आग बुझाने के उपाय ढूंढें समस्यायें बढा़ने की जगह समस्याओं के निदान पर बात करें हठ धर्मिता छोड़ें अपने स्वभाव को पत्थर नहीं बनाऐं सिद्धांतों में लचीलापन रखें समन्वयवादी बनें। सफलता आपके कदम चूमेगी
https://goo.gl/images/px2tz2जीवन मंत्र life mantra
घांस की तरह अपने आप को झुकना सिखायें ताकि नदी का तेज बहाव भी आपको नुकसान नहीं पहुंचा सके । यदि मकान और पेड़ की तरह अड़िग खड़े रह कर नदी का सामना करोगे तो किसी ना किसी समय नदी का तेज बहाव उनको उखाड़ फेंकेगा |
यदि घास की तरह झुक जाओगे तो पानी निकलने के बाद घांस की तरह सीना तानकर खड़े रह सकोगे । अपने जन्म की सार्थकता को कभी भी नाम शोहरत और पैसों से नहीं तोलें जीवन अनमोल है इसे पूरा जीयें ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
यदि आपको हमारा लेख पसन्द आया हो तो like करें और अपने सुझाव लिखें और अनर्गल comment न करें।
यदि आप सामाजिक विषयों पर कोई लेख चाहते हैं तो हमें जरुर बतायें।