ये बाते ख़त्म करती पति पत्नी का प्रेम

 रिश्ते की अहमियत को स्त्री पुरुष दोनों को समझना बहुत जरूरी है

रिश्तों की यदि बात की   जाये तो सभी रिश्ते महत्वपूर्ण होते है  | लेकिन ऐसा रिश्ता जो सभी रिश्तों  को बनाये रखने में महत्व पूर्ण भूमिका निभाता है वह  है पति पत्नी का रिश्ता  |  इस रिश्ते की मजबूती पर परिवार की सुख समृद्धि निर्भर करती है |  इसलिए इस रिश्ते की अहमियत को स्त्री पुरुष दोनों को समझना बहुत जरूरी है |
https://goo.gl/images/CjUBdj

 आज के युग में पति पत्नी में अनबन आम बात हो गई है

 जब पति पत्नी के रिश्ते बिगड़ते है रिश्तों  में खटास पैदा होती है तो आर्थिक मानसिक शारीरिक सभी समस्याएँ पैदा हो जाती है |   सामाजिक प्रतिष्ठा मान सम्मान दांव पर लग जाता है | |  इसलिए इस रिश्ते  को  बनाये रखने का हर सम्भव प्रयास पति  पत्नी  दोनों  को  करना चाहिए |  आज के युग में पति पत्नी में अनबन आम बात हो गई है | और इसी  के चलते परिवारों में तनाव बना रहता है | परिवारों  की   शांति भंग हो  जाती  है |
https://goo.gl/images/QEAbvh

 स्त्री पुरुष दोनों ही गलत फ़हमियों का शिकार हो जाते हैं 

  गलती करना मानव स्वभाव है अधिकतर समस्याएं एक दूसरे की गलतियो की वजह से पैदा  होती  है गलत और सही के अपने अपने नजरिये होते है, सोच होती  है |  हर इंसान   में सभी गुण नहीं पाए जाते है न ही  सभी इंसानो  में सभी अवगुण होते है  |  कई बार परिस्थितियों को समझे बिना स्त्री पुरुष दोनों ही गलत फ़हमियों का शिकार हो जाते हैं |
https://goo.gl/images/ncG5Et
 ये सारी बाते  पति पत्नी का  प्रेम  ख़त्म करती  है 


  गलत फ़हमियों को दूर नहीं कर पाना , कोई  बात हो जाने पर विचार विर्मश करने के बजाय दूरियां बना लेना , अहम्  और वहम को पाल लेना , अहंकारी हो जाना हठ  धर्मी होना, एक दूसरे को ठेस पहुँचाना, एक दूसरे की समस्याओं को नहीं समझना, बात चीत के रास्ते बंद कर लेना, कुंठा पाल लेना, ये सारी बाते  पति पत्नी का  प्रेम  ख़त्म करती  है विश्वास को ख़त्म करती है सहयोग को ख़त्म करती है  |
https://goo.gl/images/1Fgi1n


 पति पत्नी का रिश्ता शेयरिंग और केयरिंग पर आधारित होता है

  हर बात को समस्या बनाकर पेश करना , हमेशा नकारात्मक सोचना ,परिस्थितियों को समझे बिना निर्णय लेना ,हमेशा गुस्सा क्रोध दुःख व्यक्त करना , समय का सही  प्रबंधन नहीं करना , एक दूसरे के दिल को नहीं छूना स्वभाव को नहीं समझना ये सब बातें पति पत्नी के रिश्तों में खटास पैदा है |  पति पत्नी का रिश्ता एक दोस्त की तरह    शेयरिंग और केयरिंग पर आधारित होता है |
https://goo.gl/images/PvwMYZ

रिश्ते बिगड़ने की वजह इन में से कोई भी  हो सकती  है


 यदि   शेयरिंग और केयरिंग का टैलेंट  नहीं है एक दूसरे की भावनाओं की समझ यदि नहीं है एक दूसरे से प्रेम नहीं है एक दूसरे के दुःख दर्द की समझ नहीं है  एक दूसरे की समस्याओं के समाधान नहीं हैं  धड़कने यदि एक दूसरे के लिए नहीं धड़कती है एक दूसरे के मन को पढ़ने की काबिलियत नहीं है तो सबसे पहले इन बातों पर गौर करें क्योंकि रिश्ते बिगड़ने की वजह इन में से कोई भी  हो सकती  है |
https://goo.gl/images/op3LVU

प्रेम प्यार से दिलों को जीत कर ही खुश रहा जा सकता है

  जिस  दिन पति पत्नी एक दूसरे के मन को पढ़ लेंगे, एक दूसरे के  दिलों को   जीत लेंगे, एक दूसरे से दूरियां कम कर लेंगे, अहम् और वहम को छोड़ देंगे, तन मन धन से एक दूसरे के हो जायेंगे |  परिवार मे सुख शान्ति और खुशहाली का माहौल  बन जायेगा |  धन दौलत और लक्ष्मी जी भी प्रसन्नता को देखकर ही अपना निवास बनाती है |  यदि परिवार की खुशहाली चाहते हैं सुख समृद्धि चाहते हैं तो अपने रिश्तों पर गौर करे बताई गयी बातों को अमल करें स्त्री हो या पुरुष अपनी गलतियों को स्वीकारें प्रेम प्यार से दिलों को जीत कर ही खुश रहा जा सकता है  रिश्तों को बनाये रखने का यही एक विकल्प है | 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मनुष्य एक प्राकृतिक उपहार है लेकिन मशीनी होता जा रहा है

action movie jodha akbar review in hindi | एक्शन फिल्म जोधा अकबर

आधुनिक और प्राचीन जीवन का असमंजस