विनम्रता के जरिये लाया जा सकता है सामाजिक बदलाव
नमस्कार दोस्तों ,
इसलिए जरूरी है जीवन में विनम्रता का भाव होना
पेड़ों की डालियों और घास से भी सीखी जा सकती हैं विनम्रता
इसलिए उठाते है दबंग और निर्दयी लोग अपनी दबंगई का फायदा
आज के इस माहौल में जहाँ रिश्ते उलझे हुए है छोटी छोटी बातो के समाधान निकलने के लिए भी गोली बंदूकों का सहारा लिया जाने लग है पारिवारिक जीवन में रोजाना की चिक- चिक आम बात हो चुकी है हर कोई एक दूसरे के प्रति जहर उगल रहे है ऐसे में क्या आपको नहीं लगता की आज लोगो की सहन शक्ति खत्म हो चुकी है | सहन शक्ति खत्म होने किअसली वजह क्या है ?क्यों लोग जहर उगल रहे है ? उलझे है रिश्ते ? आखिर बीना गोली बंदूक के क्या हो समाधान ?
आज छोटी छोटी बातो के हल निकालने में परेशानिया इस कदर बढ़ चुकी है की जीवन तक दांव पर लग जाते है कोई किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है सही गलत का हिसाब लगाना आसान नहीं रह गया है जिसकी मुख्य वजह है विनम्रता का अभाव ऐसा लगने लगा है विनम्रता दुनिया से ही गायब हो चुकी हैआज के इस उलझे हुए परिवेश में जहाँ दिलो में नफरत का जहर घुला हुआ है | नफरत को प्रेम में बदलने के लिए विनम्रता ही एक मात्र साधन है | विनम्रता अपने आप में बहुत बड़ी साधना है इसलिए जीवन में विनम्रता का भाव होना बहुत ज़रूरी है |
![]() |
https://images.app.goo.gl/jezR4983kxu6dWeQ7 |
पेड़ों की डालियों से हम विनम्रता सीख सकते हैं ,विनम्रता में झुकने का भाव होता है | पेड़ो की डालियों पर जब फल लगते है तो वो झुक जाती है | विनम्रता हम घास से भी सीख सकते हैं | पानी के बहाव से बड़े से बड़े पेड़ उखड़ जाते हैं लेकिन क्या आपने सोचा है की पानी के बहाव में भी घास अपनी यथा स्थिति बनाये रखती है कारण है घास की विनम्रता। जब बहाव तेज़ होता है तो घास झुक जाती है | यही घास की विनम्रता होती है उसी वजह से वह उखड़ नहीं पाती है | जबकि पेड़ अडिग होकर खड़े रहते है और तेज़ बहाव से उखड़ जाते हैं |
![]() |
https://goo.gl/images/WJJUY3 |
आज के इस युग में हम विनम्रता को बुझदिली समझने की गलत फहमी पाले हुए है | विनम्र व्यक्तियों को हम कम महत्व देते है | यही वजह है की दबंग और निर्दयी लोग अपनी दबंगई का फायदा उठाते है और समाज में अपना दबदबा कायम रखते है | इसलिए जो लोग झुकने का भाव रखते है विनम्रता दिखाते है उनका हमे शुक्र गुजर होना चाहिए सम्मान करना चाहिए ताकि विनम्रता के जरिये एक सामाजिक बदलाव लाया जा सके |
![]() |
https://goo.gl/images/ugpVU6 |
लेख आपको कैसा लगा अपने अमूल्य सुझाव हमे अवश्य दे आर्टिकल यदि पसंद आया हो तो like , share,follow करें |
Very nice..
जवाब देंहटाएंthanks for complement and keep reading
हटाएं