राखी का मतलब सिर्फ राखी के दिन रक्षा सूत्र बांधकर रिश्ते को जताकर इतिश्री कर लेना ही नहीं है
त्यौहार हमारे लिए खुशियां लेकर आते हैं | हर घर में त्योहारों पर उत्साह का माहौल होता है | आज भाई बहिन की खुशियों का पर्व रक्षा बंधन का त्यौहार है इस त्यौहार के माध्यम से बहन अपने भाई की खुशहाली और लम्बी उम्र की कामना करती है वहीं भाई अपनी बहन की हर मुसीबत में साथ देने और रक्षा करने का वचन देता है |
![]() |
| https://images.app.goo.gl/v97r4iaX6nyv8Fz39 |
भाई बहिन बचपन से ही एक दूसरे के साथ रहकर एक दूसरे के स्वभाव से वाकिफ हो जाते हैं | एक दूसरे से लड़ते झगड़ते भी हैं, एक दूसरे की शकायत भी करते हैं, परन्तु फिर भी दोनों में प्यार मोहब्बत भी होती है | यही वजह है कि वक्त आने पर एक दूसरे का बचाव भी करते हैं , एक दूसरे का साथ भी देते है | रिश्ता कोई भी हो बिना प्यार मोहब्बत के रिश्ता रिश्ता नहीं होता | इसके लिए ज़रूरी है एक दूसरे को समझना, एक दूसरे का बिना स्वार्थ के साथ निभाना | जो रिश्ते सिर्फ स्वार्थ के लिए निभाए जाते हैं वो वास्तव में नाम के रिश्ते होते हैं

https://images.app.goo.gl/VFSjiAQGyKUTvS3XA
|
भाई बहिन का रिश्ता भी एक मजबूत रिश्ता होता है जो समय आने पर एक दूसरे की हिम्मत बनता है | परिवार को एकता में बांधे रखने में, परिवार की सम्पन्नता और खुशहाली में इस रिश्ते का महत्वपूर्ण योगदान होता है | यदि यह रिश्ता एक सच्चे दोस्त की तरह निभाया जाए, एक दूसरे की परेशानियों को समझ कर निभाया जाए ,एक दूसरे की कमियों को आईने की तरह सामने लाकर उनमे सुधर किया जाए तो ऐसा परिवार एक खुशहाल और समृद्ध परिवार कहला सकता है |
![]() |
| https://images.app.goo.gl/Z8U99VsUmn1pjJdt5 |
आज के युग में भाई बहिन के रिश्तों का महत्व कम होता नज़र आ रहा है शादी के पहले तक फिर भी यह रिश्ता एक रिश्ता लगता है परन्तु शादी के बाद अपनी- अपनी घर गृहस्थी अपने -अपने परिवारों की समस्याओं के कारण यह रिश्ता अपनी मजबूती खोता जा रहा है | लेकिन एक समझदार भाई बहिन आज भी एक दूसरे के साथ सलाह मशवरा करके एक दूसरे का मनोबल बढ़ाते हैं | एक दूसरे की समस्याओं का हल खोजकर इस रिश्ते को बनाये रखने का प्रयास करते हैं
https://images.app.goo.gl/nCDAcThyaLUP1p9j9
कई बार रिश्ते अपनी घर गृहस्थी तक सीमित होकर रह जाते हैं वो रिश्ते सिर्फ अपना स्वार्थ होने तक ही रिश्तों का आभास करते हैं | भाई बहिन के इस रिश्ते को जीवन पर्यन्त निस्वार्थ निभाया जाए तो या रिश्ता परिवार के कई लोगों के बीच मधुर सम्बन्ध स्थापित कर सुख शांति बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है | राखी का मतलब सिर्फ राखी के दिन रक्षा सूत्र बांधकर रिश्ते को जताकर इतिश्री कर लेना ही नहीं होना चाहिए बल्कि परिवारों में हो रहे बिखराव और कलह को दूर करना भी इस पर्व का मकसद होना चाहिए | रक्षा बंधन का त्यौहार आपके लिए मंगलमय हो
लेख आपको कैसा लगा अपने अमूल्य सुझाव हमे अवश्य दे आर्टिकल यदि पसंद आया हो तो like , share,follow करें |
लेख आपको कैसा लगा अपने अमूल्य सुझाव हमे अवश्य दे आर्टिकल यदि पसंद आया हो तो like , share,follow करें |



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
यदि आपको हमारा लेख पसन्द आया हो तो like करें और अपने सुझाव लिखें और अनर्गल comment न करें।
यदि आप सामाजिक विषयों पर कोई लेख चाहते हैं तो हमें जरुर बतायें।