ओरिओ बिस्किट व कोकोनट से बनाइये ओरिओ तिरंगा बर्फी
हम देश का 73वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहे है मना रहे है जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है मिठाईया बांटी जा रही है | इस ख़ुशी का मजा दुगना करने के लिए हम लेकर आये
ओरियो तिरंगा बर्फी जिसको देखकर ही आप वीर शहीदों को तो याद करेंगे ही | तिरंगे झंडे के तीन रंग केसरिया त्याग और वीरता का प्रतीक है सफेद रंग शांति का तथा हरा रंग हरियाली और खुशहाली का प्रतीक है | आशा है इन रंगो के महत्व को समझ कर अपने जीवन में इन्हे उतरने का प्रयास करेंगे |
सामग्री - कोकोनट पाउडर - 50 g
ओरिओ बिस्किट - 4 पैकेट
फ़ूड कलर - ग्रीन , ऑरेंज
चीनी - 50 g
दूध - 1/2 कप
इलायची पाउडर - आधा छोटा चम्मच
विधि - विधि - बिस्किट को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें थोड़ा सा दूध मिलाकर इसे ट्रे में बर्फी की तारह जमा लें चीनी की चाशनी बनाकर उसमे कोकोनट पाउडर और मिल्क पाउडर मिला दें आवश्यकता होने पर थोड़ा दूध मिला दें गाढ़ा होने तक चलाते रहें ध्यान रहे गुठलियां न पड़ने पाएं अब इलायची पाउडर डाल दें मिश्रण जब गाढ़ा हो जाए तो उतारकर तीन भागों में बाँट लें एक में हरा कलर दूसरे में नारंगी तथा तीसरा सफ़ेद ही रहने दें मिश्रण को पूर्व में जमाई गयी ओरिओ बिस्किट बर्फी पर नारंगी सफ़ेद हरा तिरंगी पट्टियों के रूप में बिछा दें ओरिओ तिरंगा बर्फी तैयार है |
t
| लेख आपको कैसा लगा अपने अमूल्य सुझाव हमे अवश्य दे आर्टिकल यदि पसंद आया हो तो like , share,follow करें |
image jeevan amrat
| लेख आपको कैसा लगा अपने अमूल्य सुझाव हमे अवश्य दे आर्टिकल यदि पसंद आया हो तो like , share,follow करें |



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
यदि आपको हमारा लेख पसन्द आया हो तो like करें और अपने सुझाव लिखें और अनर्गल comment न करें।
यदि आप सामाजिक विषयों पर कोई लेख चाहते हैं तो हमें जरुर बतायें।