झूठी शानो शौकत दिखाने के लिए मत मनाइये खुशियां
हर कोई सुखी होना चाहता है | लेकिन हम सभी काम ऐसे करते हैं की हम चाहकर भी खुश नहीं हो पाते है | अक्सर हम हमारे क्रियाकलापों से खुद भी दुखी होते है और दूसरो को भी दुखी करते हैं | हम चाहते ज़रूर हैं की हम सुखी हों , परिवार सुखी हो, हमारे पडोसी सुखी हो, देश का हर व्यक्ति सुखी हो ,सारी दुनिया सुखी हों | चाहता हर व्यक्ति यही है |
![]() |
| https://images.app.goo.gl/RwQN6d5wmyojhYuF9 |
भगवान के मंदिर में जब हम जाते हैं तो खुद के लिए परिवार के लिए और दुनिया के लिए यही दुआ करते हैं कि चारों और खुशहाली हो | लेकिन दोस्तों सिर्फ चाहने और दुआ करने से काम नहीं चलता काम चलता है दुःख के कारण को ढूंढकर उन्हें ख़ुशी के कारणों में बदलने से | हम उल्टा करते हैं हम सुख के कारणों को भी दुःख में बदलने का काम करते हैं | हर व्यक्ति यदि अपने आप से पूछ कर देखे की कितनी बार आप दिल से किसी की ख़ुशी में शामिल होने गए और लौट कर आने पर मन को खुश करके लौटे या मन में दुःख उदासी , ईर्ष्या , द्वेष , गुस्सा , अपमान , बुराई , या कुंठा की गांठे साथ बांध कर लाये |
![]() |
| https://images.app.goo.gl/oKV67F7fAHG7yYPR6 |
वजह इसकी सामने वाला रहा हो या आप | वजह सोचे क्या आपने सामने वाले की ख़ुशी से खुश होकर अपने मन को दुखी किया या सामने वाले ने अहंकार, भेदभाव, दिखावा, बदले की भावना से आपका अपमान कर अपनी ख़ुशी का इजहार कर आपका दिल दुखाया ? अक्सर लोग अपनी ख़ुशी दूसरो को नीचा दिखाने ,अपनी झूठी शानो शौकत दिखाने के लिए मनाते है | जबकि ख़ुशी के मोके पर तो हमे दुश्मनी तक भुला देनी चाहिए |
![]() |
| https://images.app.goo.gl/5GWapXKd1kX98h138 |
परिवारों में अक्सर ख़ुशी के अवसर पर लड़ाई झगड़े होना आम बात है | वजह कोई बड़ी नहीं होती है छोटे मोटे घरेलु विवाद जो सिर्फ कुंठा और अहंकार की वजह से हमे झुकने से रोक देते है | कई बार अकड़ की वजह से परिवारों में ख़ुशी के मोके भी रंज में तब्बदील हो जाते है | और खुशियों के लिए सजाई जाने वाली महफिले भी गमगीन हो जाती है | इसलिए कभी भी पारिवारिक खुशियों के मोके पर अपनी तरफ से कोई ऐसा काम नहीं करे जिससे किसी की भी खुशिया गम में बदल जाये | खुशियां कभी भी झूठी शानो शौकत दिखाने के लिए मत मनाइये खुशियां
![]() |
| https://images.app.goo.gl/h757LSw6JQsnBWmT6 |
लेख आपको कैसा लगा अपने अमूल्य सुझाव हमे अवश्य दे आर्टिकल यदि पसंद आया हो तो like , share,follow करें |




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
यदि आपको हमारा लेख पसन्द आया हो तो like करें और अपने सुझाव लिखें और अनर्गल comment न करें।
यदि आप सामाजिक विषयों पर कोई लेख चाहते हैं तो हमें जरुर बतायें।