जीवन का सबसे बड़ा सुख होता है अपनों के बीच अपनेपन का एहसास
जीवन का सबसे बड़ा दुःख होता है जब उसे अपनों से ही लड़ना पड़े | मनुष्य के जीवन का सबसे बड़ा सुख होता है अपनों के बीच अपनेपन के एहसास का | अपनेपन का एहसास बड़ी से बड़ी समस्या से भी परिवार को बचा सकता है | अपनों से मिली प्यार मोहब्बत के दम पर इंसान दुनिया की दी गई तकलीफो को भी सहन करने की शक्ति रखता है | अपनों के दम पर ही कोई भी इंसान शैतान से भी मुकाबले को तैयार हो जाता है | परन्तु अपनों से लड़कर वो अपने जीवन को हार जाता है |
![]() |
| https://images.app.goo.gl/i33PJNer4T4N2BNh8 |
क्योंकि अपनों से लड़ने पर प्यार मोहब्बत ख़त्म होती है | घर की खुशहाली प्रभावित होती है | घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है | सुख समृद्धि में कमी आती है | इसलिए घर में रहने वाले हर सदस्य की जिम्मेदारी होनी चाहिए की किसी भी बात से घर की खुशहाली प्रभावित न हो | इसके लिए घर में हंसी ख़ुशी का माहौल बनाये रखने में हर सदस्य को अपना योगदान देना चाहिए | चेहरे पर हमेशा मुस्कराहट होनी चाहिए | नफरत ,कुंठा को मन से निकालना चाहिए | किसी बात पर मतभेद होने पर मिल जुलकर विचार विमर्श से उसका उचित समाधान खोजना चाहिए | मतभेद भले ही हों परन्तु मन भेद नहीं होना चाहिए | दिलों में दूरी बनाकर कभी भी किसी समस्या का हल नहीं निकला जा सकता |
गुस्सा और अहंकार इंसान के सबसे बड़े शत्रु होते हैं जो अक्सर परिवार की कामयाबी में बाधक होते हैं | परिवार में एकता बनाये रखने के लिए हमेशा सकारात्मक सोचे | किसी न किसी विकल्प पर सहमत होने की हर संभव कोशिश करें | असंतुष्टि किसी को भी दूसरों से अलग थलग कर देती है | इसलिए मन में संतुष्टि का भाव होना बहुत जरूरी है | जीवन का सबसे बड़ा सुख परिवार में रहकर प्यार मोहब्बत बाँटना है | एक दूसरे के प्रति अपनापन सदस्यों की हिम्मत बढ़ाता है | दर्द सिर्फ आपको ही नहीं दूसरों को भी होता है | सच सिर्फ आप ही नहीं दूसरे भी बोलते हैं | गलती दूसरों से ही नहीं आप से भी हो सकती है | परिवार की खुशहाली के लिए इन बातो पर अमल अवश्य करें | ये हुनर भी आदमी को आजमाना चाहिए जंग यदि अपनों से हो तो हार जाना चाहिए |
![]() |
| https://images.app.goo.gl/pN99ycvChASVYAh38 |
लेख आपको कैसा लगा अपने अमूल्य सुझाव हमे अवश्य दे आर्टिकल यदि पसंद आया हो तो like , share,follow करें |



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
यदि आपको हमारा लेख पसन्द आया हो तो like करें और अपने सुझाव लिखें और अनर्गल comment न करें।
यदि आप सामाजिक विषयों पर कोई लेख चाहते हैं तो हमें जरुर बतायें।