क्यों जरूरी है पति पत्नी में समन्वय स्त्री पुरुष में तालमेल

क्यों जरूरी है पति  पत्नी में समन्वय 


https://images.app.goo.gl/wu385CuQ2tTYeQNQ6


आज के इस युग में दुनिया का सबसे महत्व पूर्ण रिश्ता बड़े तनाव में जीवन जी रहा है |  यह एक कटु सत्य है  | बहुत कम स्त्री पुरुष  है जो अपने इस रिश्ते को हंसी ख़ुशी से गुजर रहे है |  अपने जीवन में तालमेल बना पा  रहे ,है समन्वय बना पा रहे है | यदि पति  पत्नी दोनों में से किसी एक में तालमेल बनाने की क्षमता नहीं है तो यह रिश्ता बहुत ही घुटन भरा हो सकता है |  जो की बड़ी समस्याओं  का कारण बन सकता है |  एक अकेला व्यक्ति कभी भी घर गृहस्थी का बोझ नहीं उठा सकता | स्त्री पुरुष  दोनों की अपनी अपनी  जिम्मेदारी होती है दोनों का सहयोग ही परिवार रूपी पेड़ को बड़ा कर उस पर फल फूल लगा सकता है | इस परिवार की बगिया को हरा भरा  करने तथा फल फूलों  से लादने का एक मात्र उपाय है दोनों का आपसी तालमेल |  आपसी समन्वय ही इस उपवन को फूलों  की खुशबु से महका सकता है |  आज हम इस लेख के माध्यम से बताने जा रहे है   क्यों जरूरी है पति  पत्नी में समन्वय | ये कुछ बिंदु है जिनकी पूर्ति के लिए दोनों के रिश्तों  में तालमेल होना बहुत ही जरूरी है | 

1  बच्चो की अच्छी परवरिश के लिए 
https://images.app.goo.gl/RhW9syygdqZgqkM4A


हर स्त्री पुरुष का सपना होता है की उनके बच्चो को अच्छी तालीम मिले उनका रहन सहन अच्छा हो |  इसी लिए वो अपने बच्चो की परवरिश अच्छे से करना चाहता है |  और यह तभी सम्भव है जब पति  पत्नि दोनों में वैचारिक समानता हो एक दूसरे के विचारो की अच्छी समझ हो, एक दूसरे की बातो को इशारे में समझने की क्षमता हो,  वरना  सारी  जिंदगी एक दूसरे की नादानियों  नासमझियों में गुजर जाएगी जिसका असर निश्चित रूप से बच्चो की परवरिश पर पड़ेगा | 


2 परिवार की सुख समृद्वि  के लिए 

परिवार की सुख समृद्वि  बहुत कुछ पति  पत्नी के संबंधो पर निर्भर करती है  |  यदि दोनों के संबंध अच्छे है तो निश्चित रूप से परिवार आर्थिक रूप से समृद्ध  होगा |  और यदि दोनों में समन्वय नहीं है दोनों में बात बात पर खिट  पिट होती रहती है तो परिवार में नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है |  जो कभी भी परिवार को आर्थिक रूप से नहीं उभरने देती | परिवार के अनावश्य खर्च को बढ़ाने में पति  पत्नी के बिगड़े संबंधो   का बहुत बड़ा योगदान होता है  | इसलिए परिवार की सुख समृद्दि के लिए दोनों का समन्वयवादी होना बहुत जरूरी है | 

3 सामाजिक प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिए |
google image



यदि पति पत्नि  के आपसी रिश्ते मजबूत है परिवार में समाज में रिश्तेदारों में उनकी सामाजिक छवि निखरती है |  उनकी मिसाल पेश की जाती है जिससे उनका मान सम्मान बढ़ता है |  लोग दोनों को ही नहीं बल्कि उनके  बच्चो को भी इज्जत देते है | इसके विपरीत यदि रिश्ते में समन्वय का आभाव है तो लोगो  के बीच  उनकी सामाजिक छवि अच्छी नहीं कही  जा सकती |


4 आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए 

एक दूसरे की सलाह से किये गए काम अक्सर लाभकारी होते है  | एक दूसरे का सहयोग, हिम्मत व्यक्ति को किसी भी कार्य को करने के लिए प्रोत्साहित करता है |  एक दूसरे की सहमति से किये गए कार्य अक्सर सफलता की और अग्रसर होते है |  जबकि बिना सहमति बीना  सलाह  के किये गए कार्य आपस में मन मुटाव पैदा करते है |  जो समन्वय और तालमेल के आभाव को प्रदर्शित करते है  | इसलिए आर्थिक स्थिति को यदि मजबूत करना चाहते है तो आपसी तालमेल बनाये रखें  | 



5 तनाव मुक्त जीवन जीने के  लिए


जिन स्त्री पुरूष का तालमेल बना रहता है वहाँ  निर्णय लेने में आसानी होती है  आर्थिक मानसिक और शारीरिक समस्याएं कम होती है | |  समस्या परेशानी आ भी जाती है तो उनके समाधान आसानी से निकाले जा सकते है  | और जब समाधान निकल जाते है तो जीवन तनाव मुक्त हो जाता है | जीवन का असली आनंद तनाव मुक्त होकर ही लिया जा सकता है |  और इसके लिए प्यार मोहब्बत और हंसी ख़ुशी से जीवन जीने के लिए एक दूसरे के साथ समन्वय बहुत जरूरी है |   



6 अन्य रिश्तो को  निभाने के लिए 



https://images.app.goo.gl/RKzdZiVfvB6dcUEf9



परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी अच्छे रिश्ते होना बहुत  जरूरी है  |  रिश्ते इंसान तभी निभा सकता है जब पति पत्नी एक दूसरे की बात मानते हो, एक दूसरे को मनाने की क्षमता  रखते हो  तभी परिवार के अन्य सदस्यों यथा माता- पिता , भाई- बहन, चाचा- ताऊ, सास- ससुर, ननद - भोजाई, देवर -देवरानी,  जेठ- जेठानी, यारी -दोस्ती के रिश्ते अच्छे से निभाये जा सकते है |  जिन लोगो में तालमेल होता है वो विपरीत परिस्थितियों के चलते भी इन रिश्तो की डोर को बांधे रखते है | जहां तालमेल का अभाव होता है वहां रिश्तो को ठुकरा कर परिवार को बिखेर  दिया जाता है |  
google image



 रिश्ते तोड़ने से ज्यादा अच्छा होता है उन्हें सजना उन्हें खूबसूरती से  निभाना और वो सम्भव है आपसी तालमेल से पति  पत्नी दोनों अपने अहंकार का त्याग करे कुंठा न पाले स्वस्थ रहे मस्त रहे एक दूसरे का सहयोग करे आर्थिक स्थिति मजबूत करे तनाव मुक्त जीवन जिए |

 लेख आपको कैसा लगा अपने अमूल्य सुझाव हमे अवश्य दे आर्टिकल यदि पसंद आया हो तो like , share,follow करें | 





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेटी हिंदुस्तान की

आधुनिक और प्राचीन जीवन का असमंजस

मनुष्य एक प्राकृतिक उपहार है लेकिन मशीनी होता जा रहा है