जीवन जीने के लिए हमे हथियार और औजार का अर्थ समझना जरूरी है

क्या है  हथियार और औजार का फर्क

जीवन जीने के लिए हमे हथियार और औजार का अर्थ समझना जरूरी है | हथियार अशांति का प्रतीक है जबकि औजार शांति का  |  हथियारों से कभी भी किसी का भला नहीं हो सकता जबकि  औजार किसी भी कार्य को आसान बनाने में मददगार होते हैं |  जीवन जीने के लिए हमे हथियारों का नहीं औजारों का प्रयोग करना   चाहिए ताकि हमारा जीवन आसान बन सके | औजारों के प्रयोग से आविष्कार का जन्म होता है |

https://images.app.goo.gl/NsMxdRLRPvJencVCA



 ये हैं हमारे जीवन जीने के हथियार 

 क्रोध , गुस्सा ,  अहंकार ,  दुःख हिंसा , नकारात्मकता , द्वेषता समय का कुप्रबंधन हमारे जीवन के प्रमुख हथियार हैं  | जो व्यक्ति इनका प्रयोग करके जीवन जीना चाहते हैं वो  न खुद सुखी रह सकते  हैं न दूसरों  को रहने दे सकते हैं |  जीवन जीने के लिए  हमे हथियारों का नहीं बल्कि औजारों  का प्रयोग करना चहिये |


https://images.app.goo.gl/MMbvSWJ2hYqHGt6h7

   ये हैं  हमारे जीवन के मुख्य औजार हैं

https://images.app.goo.gl/y1niHkpvgxweh1DVA

 विनम्रता ,  धैर्य , सहनशीलता , सकारत्मकता , लगन , मेहनत  समय का प्रबंधन इमानदारी प्रेम हमारे जीवन के मुख्य औजार हैं |  इनका उपयोग कर हम हमारे जीवन को सरल और आसान बना सकते हैं | यदि आपको औजारों का प्रयोग करना नहीं भी आता है तो घबराने की कोई बात नहीं है इन्हे सीखना भी बहुत ही आसान है  | बस इसके लिए आपको खुशमिजाज होना पड़ेगा क्योकि एक खुशमिजाज व्यक्ति इन औजारों का उपयोग बखूबी कर सकता है |



जीवन को   हथियारों से नहीं औजारों से जी कर देखो कभी न कभी सफलता आपके कदम जरूर  चूमेगी , जीवन में खुशियों का संचार होगा , सुख शांति मिलेगी, रिश्ते मजबूत होंगे, किस्मत बदल जाएगी , जन्नत का आनंद मिलेगा |
https://images.app.goo.gl/GCDr1dqQctWcsQwT8




लेख आपको कैसा लगा अपने अमूल्य सुझाव हमे अवश्य दे आर्टिकल यदि पसंद आया हो तो like , share,follow करें | 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Raksha bandhan tips in corona देश काल परिस्थिति के अनुसार परिवर्तन ही जीवन में बदलाव का एक प्रयास है

सौंदर्य प्रतियोगिताओ के बारे में जानने योग्य बातें