वर्तमान जीवन का आनंद

माना की आधुनिक युग भूत , भविष्य की चिंताओं से मुक्त होकर  वर्तमान में जीवन जीने का युग है |   वर्तमान में जीवन का आनंद लेना बहुत जरूरी है |  परन्तु एक राजस्थानी कहावत है हांसी  में खाँसी यानि ज्यादा हँसने  से जब खाँसी  आ जाती है तो वो हमारे आँसू  निकल देती है  |  इसलिए मौज मस्ती करते वक्त हमे यह भी ध्यान रखना चाहिए की हमारी हंसी से हमारी ख़ुशी से दूसरो को कोई दुःख ना पहुंचे |  उन्हें कोई परेशानी न हो |
 आज का युवा  अपनी मौज मस्ती को अपना सबसे बड़ा अधिकार समझने लगा है |  जिसके चलते उसे ये भी आभास नहीं हो रहा  की वह कहीं  कुछ  गलत तो नहीं कर  रहा है  |   उसकी मौज मस्ती से समाज में क्या गलत संदेश जा रहा है ? परिवार के लोगों  को क्या परेशानी महसूस करनी पड़  रही है  ? बुजुर्गो को क्या शर्मिंदगी झेलनी पड़  रही है ? उनकी हरकतों का छोटे बच्चो पर क्या प्रभाव पड  रहा है ?   मौज मस्ती के तौर  तरीको से  आर्थिक  स्थिति पर क्या प्रभाव पड़  रहा है ?    इस शानो शौकत के दिखावे ने हमारी वाट  तो नहीं लगा दी है ?
https://images.app.goo.gl/SjVnvz5LTSKTKYk26


 फैशन का यह दौर  हमें  ऊपर से तो हंसा रहा है परन्तु इच्छाएं, अभिलाषाएं पूर्ण नहीं होने पर मन को कुंठित कर  हमे  अंदर ही अंदर खोखला कर रहा है |  सवाल बहुत सारे है, आज एक दूसरे की देखा देखी हम शिक्षा ,कपड़ो, खान- पान, रहन- सहन पर आवश्यकता से अधिक खर्च  करने लगे है |  जबकि इनकम के सोर्स कम है आर्थिक  स्थिति कमजोर होने लगी है |   घर के बुजुर्गो से अधिकतर विवाद इन्ही वजहों से हो जाते है  पति  पत्नी में विवाद हो जाते है |  परिवार में विवाद होना  मौज मस्ती के सारे रस्ते बंद कर देता है |   परिवार की शांति को भंग कर देता है वहीं  सामाजिक परिवेश के लिए भी हमे मौज मस्ती करते समय अपनी मर्यादाओ को नहीं भूलना चाहिए  |
https://images.app.goo.gl/MRGDbGfZpTGyY3g19

 प्यार मोहब्बत करना बुरा नहीं है परन्तु सार्वजनिक स्थलों पर मर्यादा में रह कर प्यार मोहब्बत करना दूसरो के दिलो में आपकी इज्जत  को बढ़ाएंगे |  वहीं  शारीरिक अंगो से छेड़ छाड़ करके प्रेम प्रदर्शन करना या अमर्यादित व्यवहार  आस पास के लोगो को भी शर्मिंदा करेगा  |  जो एक बड़े विवाद का कारण बनेगा  |  सार्वजनिक स्थलों पर  प्रेमी जोड़ो का अमर्यादित व्यवहार  छोटे बच्चो की मानसिकता पर गहरा असर डाल सकता है |  जिसका दंश बाल अपराधियों के रूप में समाज को झेलना पड  रहा  है  |  इसलिए युवा पीढ़ी की यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी बनती है की अपनी मौज मस्ती करे वर्तमान को जिए परन्तु दूसरो के भविष्य  को बिगाड़ कर नहीं  |



https://images.app.goo.gl/XAggNunFNnRaqkUu9



लेख आपको कैसा लगा अपने अमूल्य सुझाव हमे अवश्य दे आर्टिकल यदि पसंद आया हो तो like , share,follow करें | 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मनुष्य एक प्राकृतिक उपहार है लेकिन मशीनी होता जा रहा है

action movie jodha akbar review in hindi | एक्शन फिल्म जोधा अकबर

आधुनिक और प्राचीन जीवन का असमंजस