हम यदि किताब के पेज है तो माँ पूरी किताब है हम शब्द है तो माँ भाषा है | "HAPPY MOTHER'S DAY"| प्रेरणादायक सुविचार
"Mother's Day is celebrated every year on the second Sunday of May"
"HAPPY MOTHER'S DAY"
10th May 2020, Sunday
प्रेरणादायक सुविचार
परिवार में एक मां ही होती है जो परिवार को बांध कर रख सकती है | मां अपने परिवार के लिए जितनी क़ुरबानी देती है शायद ही कोई और देता है | माँ अपने बच्चो को पालने के लिए क्या क्या नहीं करती ? इस लिहाज से यदि देखा जाये तो हम यदि किताब के पेज है तो माँ पूरी किताब है | हम शब्द है तो माँ भाषा है | माँ तो माँ है माँ की इससे बड़ी क्या परिभाषा है ? |
![]() |
| https://images.app.goo.gl/kFZc59ABMNRyo4KR9 |
वास्तव में दुनिया में भगवान से भी बड़ा कद किसी का है तो वह है मां | क्योंकि भगवान आदमी तो बना सकता है परन्तु उसे संस्कार देकर इंसान बनाने का काम मां के सिवा कोई और नहीं कर सकता |
![]() |
| https://images.app.goo.gl/nqyjd41LCX8xhnsq7 |
आज का दौर मिलावट का दौर है बिना मिलावट के किसी चीज की अपेक्षा नहीं की जा सकती | स्वार्थ की वजह से प्यार मोहब्बत पर भी मिलावट के रंग देखे जा सकते है | परन्तु माँ की ममता में कभी मिलावट नहीं हो सकती |
![]() |
| https://images.app.goo.gl/aBtbTBfYQ7cxsRnq6 |
देख रहा हूँ माँ की मजबूरी पर पता नहीं बड़ा होने पर माँ का यह साडी का पालना याद रहेगा या मै भी अपनी ख्वाइशों की पूर्ति में इस दिन को भूल जाऊंगा | ईश्वर मुझे ऐसा दिन मत दिखाना जब मै अपनी माँ कि पीड़ा को भूल जाऊँ | अमीर हो या गरीब अपने बच्चो के लिए हर माँ मजबूर और मजदूर हो जाती है
वास्तव में यह बहुत बड़ी विडंबना है की जिन कष्टों को सह कर माँ बचपन में बच्चो को पालती है बड़े होकर बहुत कम लोग याद रख पाते है माँ के एहसानो का कर्ज कोई नहीं उतार सकता आज की युवा पीढ़ी को इसे देख कर सीख लेने की जरूरत है उन लोगो को भी अपना अतीत याद करने की जरूरत है जो
अपनी माँ को बोझ समझते है | इस तस्वीर को देख कर एक बार अपनी माँ के एहसानो को जरूर याद करें |



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
यदि आपको हमारा लेख पसन्द आया हो तो like करें और अपने सुझाव लिखें और अनर्गल comment न करें।
यदि आप सामाजिक विषयों पर कोई लेख चाहते हैं तो हमें जरुर बतायें।