विपरीत परिस्थितियों में भी यदि कोई चाहे तो अपनी किस्मत पलट सकता है
यदि यह कहा जाए के मनुष्य का जीवन परिस्थिति का गुलाम है तो शायद कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी | क्योंकि परिस्थिति की वजह से इंसान वह सब कुछ नहीं कर पाता जो वह चाहता है | परिस्थितियां उसकी अच्छाइयों का दमन कर देती हैं, परिस्थितियां मजबूरी पैदा कर देती हैं , परिस्थिति ही उसकी हिम्मत तोड़ देती है, परिस्थिति ही उसमे जूनून पैदा कर देती है और परिस्थिति ही उसे बेईमान और अपराधी बना देती है | वहीँ कुछ लोग होते हैं जो विपरीत परिस्थितियों का मुकाबला करते हैं और दुनिया को बता देते हैं की विपरीत परिस्थितियों में भी यदि कोई चाहे तो अपनी किस्मत पलट सकता है | https://images.app.goo.gl/nEDDnyzNSGBLzXMZ8 दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जिनका बचपन अभावों में बीता है और उन्होंने परिस्थितियों से लड़कर मुकाम हांसिल किया है | कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने गंभीर बीमारियां होते हुए भी परिस्थिति को बदल कर बीमारी से मुक्ति पाई है | कई लोगों ने शारीरक विकलांगता होते हुए भी परिस्थिति को अपनी मजबूरी नहीं बनने दिया | सच...