संदेश

आओ नया साल मनाए HAPPY NEW YEAR

चित्र
आओ नया साल मनाए हाथ जोड़कर शीश नवाएँ लोगों से कर लो रे वंदन नए साल का करो अभिनन्दन सड़कों पर न जाम लगाओ बेटी का तुम मान  बढ़ाओ सूरज को दीपक न दिखाओ पूनम को मावस न बताओ बेटों को तुम चाहने वालों बेटों को तुम ये   समझाओ माँ का दूध पिया तुमने तो माँ के  दूध की लाज बचाओ https://goo.gl/images/b8Kk4V                                                                                आओ नया साल मनाए हाथ जोड़कर शीश नवाएँ                                                                                लोगों से कर लो रे वंदन नए साल का करो अभिनन्दन         ...

और तभी सतयुग आ जाएगा

चित्र
हर व्यक्ति अपने आप को स्पष्टवादी कहता है| कभी भी कही भी चाहे मुद्दा सामाजिक हो, राजनैतिक या पारिवारिक| जब भी किसी विषय पर बहस होती है तो आमतौर पर हर व्यक्ति यही कहता है कि मै तो स्पष्ट बोलता हूँ | मेरी आदत लाग लपेट करने की नही है। क्या सिर्फ यह कहना कि मै तो स्पष्ट बोलता हूँ स्पष्टवादी होने का प्रमाण है | यदि ऐसा हो तो दुनिया की सबसे लम्बी लिस्ट स्पष्टवादियों की होगी। क्योंकि हर व्यक्ति साबित कर देगा की वह स्पष्टवादी है| फिर तो दुनिया में किसी बात की समस्या ही नहीं रहेगी। https://goo.gl/images/mhCFX3 क्योंकि जहाँ स्पष्टता विद्यमान होती है वहाँ न झूठ चल सकता है न बुराई, न धोखा चल सकता है न विश्वासघात, न जाति चल सकती है, न धर्म| बेईमानी के लिए स्थान ही नही बचेगा। दुख बेचारा कहाँ खड़ा हो सकेगा ? निराशा को तो कोई पूछेगा भी नहीं | क्रोध किस पर उतारोगे ?लड़ाई- झगड़े सब शान्ति के साथ विश्राम करेंगे। नियम कानूनों की बड़ी - बड़ी किताबों का क्या होगा ? सब समस्याएं खत्म| भगवान को भी अपना मोबाईल स्विच आॅफ़ करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आरक्षण की आग से लेकर रिश्वत खोरी तक सब जड़ से नष्ट। सुन...

यदि आप सक्षम हैं तो उन लोगों की तन मन धन से मदद करें जो सक्षम नहीं हैं यही भगवन की असली पूजा है

चित्र
अक्सर संकट मुसीबत और आश्चर्य के समय हमारे मुँह से अनायास ही निकल जाता है | हे ईश्वर ! है भगवान !है राम! चाहे व्यक्ति आस्तिक हो या नास्तिक जब वह बहुत ज़्यादा दुखी हो जाता है जब बहुत बीमार हो जाता है जब बहुत मुसीबत में आ जाता है तो उसे कोई और रास्ता नहीं सूझता और यह हमारे दिल से निकली हुई आवाज होती है जो ब्रह्माण्ड की अलोकरिक शक्ति तक पहुँचती है | और अक्सर हम दुःख पड़ने पर ही भगवान को याद करतें हैं | इसीलिए कहा जाता है दुःख में सुमिरन सब करें सुख में करें न कोय जो सुख में सुमिरन करे तो दुःख काहे को होय! https://goo.gl/images/pXccLM सुख में सुमिरन का अर्थ है जब हम सुखी हो तब भी हमे भगवन का नाम लेना चाहिए उसे याद करना चाहिए और याद करने या नाम लेने का सीधा और सही तरीका है ऐसे काम करें जो ईश्वर आपसे चाहता है जब हम सक्षम हैं तो हम सुखी है चाहे हम शरीर से सक्षम हो बुद्धि से सक्षम हो या धन दौलत से सक्षम हो हमें लोगों की शारीरिक मानसिक और आर्थिक मदद करनी चाहिए दूसरे लोगों के दुखो को दूर करना चाहिए यही तन मन धन अर्पण करना होता है यही सुख में सुमिरन करना यही भगवन को याद करना होता है अक्...

परिस्थितियों से मुकाबला करने के लिए हमें लोगों से लड़ने की ज़रुरत नहीं होती

चित्र
अक्सर लोग हर परिस्थिति का अपने पक्ष में होने का इंतज़ार करते हैं | इसी इंतज़ार में जीवन बिना जीए ही गुज़ार देतें हैं | हर समाधान जैसा हम चाहतें हैं वैसा नहीं हो सकता | इच्छाएं हमारी अनंत होती है हर इच्छा पूर्ण नहीं हो सकती | सपने हम बहुत देखतें हैं हर सपना पूर्ण नहीं हो सकता यदि हम हर चीज़ अपने अनुसार चाहतें हैं तो इंतज़ार करना आवश्यक है | https://goo.gl/images/TQ83Ej और इंतज़ार करने के लिए धैर्य रखना आवश्यक है | समस्या यह होती है कि हम इंतज़ार तो करना चाहतें हैं लेकिन बिना धैर्य के | धैर्य रखकर परिस्थितियों को अपने पक्ष में बनाने से एक न एक दिन इंतज़ार अवश्य ख़त्म हो सकता है | परिस्थितियों को अपने पक्ष में बनाने के लिए प्रयास करना आवश्यक होता है | हम गलती यह करतें हैं की परिस्थिति को पक्ष में बनने का भी इंतज़ार करतें हैं |जबकि परिस्थिति को पक्ष में बनाने का प्रयास हमें करना चाहिए वह हम करतें नहीं हैं | https://goo.gl/images/eeq5nf कैसे करें परिस्थितियों को पक्ष में सोच का परिस्थितियों के पक्ष में होने और न होने में महत्वपूर्ण योगदान होता है | सिर्फ हमारी सक...

इसे पढ़ने के बाद मन की बात शेयर करने में नहीं हिचकिचाएंगे

चित्र
इसे पढ़ने के बाद मन की बात शेयर करने में नहीं हिचकिचाएंगे   नमस्कार दोस्तों , क्या आप भी अपने मन की बात किसी से शेयर करने में हिचकिचाते है ?  यदि हाँ तो आप बहुत बड़ी गलती करते है |  अपने मन में भरी हुई हीन  भावना को निकालने   और अपने परिवार , रिश्ते नातो को दुखी होने से बचाने के लिए मेरा यह आर्टिकल अवश्य पढ़े |  यह आर्टिकल आप की हिचकिचाहट के  डर  को दूर करने में सहायक होगा |  क्या गलती बताने से इंसल्ट होने का डर रहता है ? अधिकतर लोग अपने जीवन में यह गलती करते हैं कि न जाने किस वजह से वह अपने मन की बात किसी से कह नहीं पाते हैं | और इस वजह से अपने मन के अंदर ही अंदर घुट-घुट कर जहर बनाते रहते हैं | सोचो जब जहर अपना असर दिखाता है तो क्या होता है ? यह जहर किसी न किसी के लिए अवश्य नुकसानदायक होगा | इसलिए किसी ना किसी से अपने मन की बात जरुर शेयर करें | अपने मन को हल्का रखें |   कभी कभी आपको ऐसा लगता है कि मन की बात कहें किससे ? माँ से कहेंगे तो समस्या पिता से कहने की   हिम्मत नहीं ?  पति से कहेंगे तो परिवार...

जीवन से जुडी इन 10 बातों को कभी इंसानियत नहीं कहा जा सकता

चित्र
आज के इस माहौल में हर व्यक्ति अपने आप को असहज महसूस कर रहा है |  सामाजिक परिवेश में दैनिक माहौल को सुधरने की आवशयकता हर व्यक्ति महसूस कर रहा है  |  इसके लिए जो उपाय करने चाहिए उसकी सलाह भी हर व्यक्ति दूसरो को दे कर इति  श्री भी कर रहा है |  परन्तु खुद पर जब बात आती है तो कोई उस पर अमल नहीं करना चाहता |  बिगड़े हुए माहौल को सुधरने की जिम्मेदारी सिर्फ मुखिया जी की ही नहीं होती |  उसमे सभी को अपना अपना योगदान देना होता है |  और माहौल को सुधारने में   सबसे बड़ा योगदान होता है इंसानियत का जिसे हमे  मन से और श्रध्दा से करना चाहिए |कुछ बाते  ऐसी होती है जो इंसानियत की श्रेणी में नहीं आती और इन्ही की वजह से बड़े- बड़े  विवाद हो जाते है  | हम आपको बताने जा रहे है वो दस बाते  जिन से अक्सर विवाद खड़े होते है | https://images.app.goo.gl/STJsL9tWD4krPp1t6   जीवन से जुडी    इन  10  बातों  को कभी इंसानियत नहीं कहा  जा सकता |  1 उधार  के पैसे मांगने पर विवाद करना ...

जीवन जीने के लिए हमे हथियार और औजार का अर्थ समझना जरूरी है

चित्र
क्या है  हथियार और औजार का फर्क जीवन जीने के लिए हमे हथियार और औजार का अर्थ समझना जरूरी है | हथियार अशांति का प्रतीक है जबकि औजार शांति का  |  हथियारों से कभी भी किसी का भला नहीं हो सकता जबकि  औजार किसी भी कार्य को आसान बनाने में मददगार होते हैं |  जीवन जीने के लिए हमे हथियारों का नहीं औजारों का प्रयोग करना   चाहिए ताकि हमारा जीवन आसान बन सके | औजारों के प्रयोग से आविष्कार का जन्म होता है | https://images.app.goo.gl/NsMxdRLRPvJencVCA  ये हैं हमारे जीवन जीने के हथियार   क्रोध , गुस्सा ,  अहंकार ,  दुःख हिंसा , नकारात्मकता , द्वेषता समय का कुप्रबंधन हमारे जीवन के प्रमुख हथियार हैं  | जो व्यक्ति इनका प्रयोग करके जीवन जीना चाहते हैं वो  न खुद सुखी रह सकते  हैं न दूसरों  को रहने दे सकते हैं |  जीवन जीने के लिए  हमे हथियारों का नहीं बल्कि औजारों  का प्रयोग करना चहिये | https://images.app.goo.gl/MMbvSWJ2hYqHGt6h7     ये हैं  हमारे जीवन के म...