संदेश

महिलाओं की स्थिति बदलने में महत्वपूर्ण होगा स्त्री व पुरुष दोनों का योगदान

चित्र
 आज के इस डिजिटल युग में महिलाओ की दशा सुधार कर ही हम पारिवारिक ओर सामाजिक खुशहाली ला सकते है स्त्री पुरुष एक दूसरे के विरोधी भी रहें हैं तो पर्याय भी है | जहाँ तक स्त्री पुरुषों के संबंधों की बात की जाए तो संबंधों में कहीं खटास है तो कहीं मिठास भी है | कहीं दोष पुरुष का है तो कहीं स्त्री का भी है | https://goo.gl/images/VYZnMa आज स्त्री को आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहें हैं | बेटियों को पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है बेटी के जन्म पर बेटों की तरह उत्सव मानाने की शुरुआत हो चुकी है पुरुषों की विकृत मानसिकता को बदलने के लिए महिलाओं के पक्ष में कानून बनाये जा रहें हैं | महिलाओं के मान सम्मान की रक्षा के लिए सामाज में जागरूकता लाई जा रही है |  https://goo.gl/images/MVwrpW यह महिलाओं के प्रति बदलती सोच का संकेत है | लेकिन यह संभव नहीं है की बदलाव एक दिन में आ जाए इस बदलाव में पुरुषों को तो अपना योगदान देना ही चाहिए लेकिन महिलाओं की भी ज़िम्मेदारी बनती है की इस बदलती सोच का यूज़ करें मिस यूज़ नहीं यह बदलती सोच महिलाओं के लिए तो फायदेमंद होगी ही सामाजिक स...

भगवान को सुख में भी याद कर लोगों की सेवा तन मन धन से करें यही सच्ची पूजा है

चित्र
अक्सर संकट मुसीबत और आश्चर्य के समय हमारे मुँह से अनायास ही निकल जाता है | हे ईश्वर ! है भगवान !है राम! चाहे व्यक्ति आस्तिक हो या नास्तिक जब वह बहुत ज़्यादा दुखी हो जाता है जब बहुत बीमार हो जाता है जब बहुत मुसीबत में आ जाता है तो उसे कोई और रास्ता नहीं सूझता और यह हमारे दिल से निकली हुई आवाज होती है जो ब्रह्माण्ड की अलोकरिक शक्ति तक पहुँचती है | और अक्सर हम दुःख पड़ने पर ही भगवान को याद करतें हैं | इसीलिए कहा जाता है दुःख में सुमिरन सब करें सुख में करें न कोय जो सुख में सुमिरन करे तो दुःख काहे को होय! https://goo.gl/images/pXccLM सुख में सुमिरन का अर्थ है जब हम सुखी हो तब भी हमे भगवन का नाम लेना चाहिए उसे याद करना चाहिए और याद करने या नाम लेने का सीधा और सही तरीका है ऐसे काम करें जो ईश्वर आपसे चाहता है जब हम सक्षम हैं तो हम सुखी है चाहे हम शरीर से सक्षम हो बुद्धि से सक्षम हो या धन दौलत से सक्षम हो हमें लोगों की शारीरिक मानसिक और आर्थिक मदद करनी चाहिए दूसरे लोगों के दुखो को दूर करना चाहिए यही तन मन धन अर्पण करना होता है यही सुख में सुमिरन करना यही भगवन को याद करना होता है अक्...

ये हैं सात वजह जो व्यक्ति को अपनी सोच सकारात्मक रखने के लिए कर सकती है प्रेरित

चित्र
सकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्ति अपने स्वयं के जीवन को तो सरल और आसान बनाते ही हैं दूसरों के जीवन को भी आसान बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देतें हैं |   https://goo.gl/images/xjRTVg सकारात्मक सोच के ये हैं सात लाभ 1.सकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्ति तनाव मुक्त रहते हैं | 2.सकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्ति लोगों के दिलों में जल्दी जगह बना लेते हैं और लोकप्रियता हांसिल करतें हैं | 3.जो लोग सकारात्मक होतें हैं वो खुद तो खुश रहते ही हैं और दूसरों को भी खुश रहने के लिए प्रेरित करतें हैं | https://goo.gl/images/c34C2T 4.सकारात्मक सोच से समस्याओं के हल निकालने में सुविधा होती है | 5.सकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्तियों के निर्णय घर, परिवार और समाज के हित में होतें हैं | 6.सकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्ति में ईर्ष्या, द्वेष , क्रोध जैसे अवगुण नहीं पनपते हैं | 7. व्यक्ति की सफलता में सकारात्मक सोच का महत्वपूर्ण योगदान होता है | https://goo.gl/images/iKmWtp जीवन हर कोई जीना चाहता है लेकिन जीते जी बहुत काम लोग जी पाते हैं | सिर्फ सकारात्मक सोच रखकर ह...

परिवार को स्वस्थ रखने के लिए तम्बाकू उत्पादों को निषेध करने का संकल्प लें

चित्र
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 31 मई को तम्बाकू निषेध दिवस घोषित किया गया है | बीड़ी, सिगरेट, जर्दा ,गुटखे के सेवन से हो रही जान लेवा बीमारियों तथा इनके दुष्परिणामों से सावधान करने के लिए तम्बाकू निषेध दिवस मनाने की आवश्यकता महसूस की गई | इस दिवस पर लोगो को तम्बाकू का सेवन नहीं करने के बारे में जागरूक किया जाता है | तम्बाकू के सेवन से होने वाले मुँह के कैंसर दांतो व पेट की बीमारियों के बारे में बताया जाता है | https://goo.gl/images/efDrqm तम्बाकू उत्पाद का सेवन करने से  मुँह के कैंसर के रोगियों के चित्र देख कर दिल दहल जाता है | बावजूद इसके लोग अपने शोक के लिए अपनी जान खतरे में डाल देते है | अपने परिवार को मुसीबत के दिन दिखा देते है | घातक बीमारी के कारण न जाने कितने लोग जान से हाथ धो बैठते है | तम्बाकू का  सेवन परिवारों में आर्थिक, मानसिक और शारीरिक परेशानी का कारण  तो बनता ही है कई बार बच्चे भी बड़ों की देखा देखी इस लत का शिकार हो जातें   हैं |   https://goo.gl/images/2uBYcH तम्बाकू की  वजह से कई बार परिवारों की...

एक टैक्सी ड्राइवर से लें प्रेरणा

चित्र
यदि कोई सोच ले तो लोगों की सोच बदलने के लिए कुछ भी किया जा सकता है सिर्फ अपने आप में हौसला होना चाहिए। स्वस्थ मानसिकता होनी चाहिए। सामाजिक मुद्दा होना चाहिए और काम करने का जज़्बा होना चाहिए | लोग क्या कहेंगे? लोग क्या सोचेंगे? सिर्फ यह सोचने में ही हम हमारा जीवन गुज़ार देते हैं लेकिन जिन लोगों को कुछ करना होता है वो बिना स्वार्थ के अकेले ही अपनी मंज़िल पर निकल पड़ते हैं। वो ये सोच कर निकलते हैं की कुछ तो लोग कहेंगे। लोगों का काम है कहना।  https://goo.gl/images/MyiKz6 ऐसी ही सोच रखते हुए कोलकाता के एक टैक्सी ड्राइवर धनञ्जय चक्रवती ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए अपनी टैक्सी के ऊपर घास लगा दी ताकि लोग पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी समझ सके। अब धनञ्जय ने नई पहल शुरू की है, उन्होंने बच्चों को स्मार्ट फ़ोन से दूर रखने के लिए लोगों को जागरूक करना शुरू किया है इसके लिए वे अपनी टैक्सी में बैठने वाले यात्रियों को बच्चों की कॉमिक्स ऑफर करते हैं ताकि लोग बच्चों को स्मार्टफोन से दूर रखे और बच्चे किताबों से जुड़े रहे। https://goo.gl/images/dDHS3X दुनिया में कई ऐ...

फलों और सब्जियों की घटती पौष्टिकता कारण और निवारण

चित्र
फल और सब्जियां हमारे स्वास्थ्य को ठीक रखने में योगदान देती है | लेकिन आज केमिकल के प्रयोग और रासायनिक खाद के उपयोग से फल और सब्जियों की पौष्टिकता पर सवाल उठ रहें है | केमिकल के प्रयोग से जहां सब्जियों और फलों का स्वाद बिगड़ रहा है | इनमे मौजूद पौष्टिक तत्वों में कमी होती जा रही है | फलों व सब्जियों को धोकर काम में लेने की सलाह दी जाती है लेकिन क्या सिर्फ इन्हे धो लेने से उन केमिकल्स का प्रभाव खत्म हो जायेगा जो इंजेक्शन के माध्यम से दिए जाते हैं या जिस गंदे नाले के पानी में फलों व सब्जियों को उगाया जाता है उसके असर को एक आम आदमी कैसे दूर कर सकता है ? https://goo.gl/images/B1sSjZ फल और सब्जियों का उपयोग हमारे स्वास्थ्य को सही रखने के लिए आवश्यक है लेकिन प्रदूषित पानी और रसायनो के प्रयोग के कारण यह स्वस्थ व्यक्ति को भी बीमार कर सकती है | इसके लिए हम एक छोटे फल व सब्जी वाले को दोष नहीं दे सकते जो अपनी आजीविका चलाने के लिए दिहाड़ी मजदूरी करके अपने बच्चों का पेट पालता है लेकिन यह उन लोगों के लिए सोचने का विषय हो सकता है जो बड़े पैमाने पर इनका उत्पादन करतें हैं इनका व्यवसाय करतें हैं |...

विदाई समारोह हेतु उद्बोधन

चित्र
आज जैसा की आप सभी को विदित है सर / मैडम के विदाई समारोह को मनाने के लिए हम  एकत्रित हुए हैं | वैसे तो विदाई शब्द अपने आप में ही हमे किसी से बिछुड़ने का एहसास कराता है , दूरी बढ़ने  का आभास कराता है ,  भूली बिसरी  यादों का अतीत हमारे जहन में तस्वीरों का रूप ले लेता है | https://goo.gl/images/F8AEiL  सर / मैडम ने इस विद्यालय में  प्रधानाध्यापक /प्रधानाध्यापिका के रूप में हमारा मार्गदर्शन जिस विनम्रता, स्नेहशीलता और अपनत्व के साथ किया उसे विद्यालय परिवार कभी भूल नहीं पाएगा | विद्यालय के बच्चों के प्रति उनका समर्पण ,योगदान , परिश्रम अविस्मरणीय रहेगा |  https://goo.gl/images/ozy6BP इस विदाई के अवसर पर हमे इस बात का दुःख ज़रूर है की हम उनके अनुभवों से आगे लाभांवित नहीं हो सकेंगे | लेकिन इस बात की ख़ुशी भी है की सर / मैडम अपनी राजकीय  जिम्मेदारियों  से मुक्त होकर अपने परिवार को भरपूर समय दे पाएंगें / पाएंगी |  अपने अनुभव से अपने परिवार को प्रेरणा दे पाएंगी | मैं  अपने उद्बोधन  को समाप्त करने से पूर्व मै...