सुख सुविधाओं के दुरूपयोग की वजह से हम तनाव तो नहीं बढ़ा रहे है
कहीं सुख सुविधाओं के आदि तो नहीं हो चुके हैं हम ? https://images.app.goo.gl/v3bnuLZ2p3KChMrn6 आज हर व्यक्ति तनावग्रस्त जीवन जी रहा है और इस तनाव का मुख्य कारण है भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति की लालसा आज हम थोड़ी सी भी असुविधा को सहन नहीं कर पातें हैं | सुख सुविधाओं के हम इतने आदि हो चुके हैं की यदि हमे सुख सुविधा नहीं मिले तो हम बगावत पर उतर आतें हैं | चाहे वो हमारा घर ही क्यों न हो | आज इस वैज्ञानिक युग ने हमारे जीवन को इतना आसान बना दिया है जिसकी हम आज से 25 - 30 साल पहले कल्पना भी नहीं कर सकते थे | पहले जहाँ मनोरंजन के नाम पर सिर्फ दूरदर्शन ही एकमात्र साधन हुआ करता था | आज न जाने कितने चैनल उपलब्ध हैं | इंटरनेट के माध्यम से हम सोशल मिडिया के साथ- साथ न जाने कितने मनोरंजन के साधन यूज़ कर सकते हैं | पुराने समय म...