संदेश

जीवन में सफलता कैसे पायें - पढें लेख विकल्प

                     विकल्प कभी-कभी जीवन जीना बहुत मुश्किल हो जाता है। जीवन में हर दिन हर समय नई कठिनाईयां सामने आती है। दुनिया में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो बिना कठिनाई के जीवन बिता रहा हो फर्क सिर्फ इतना है कि जो लोग विकल्पों का प्रयोग अवसर आने पर कर लेते हैं वो कठिनाइयों और समस्याओं का सामना आसानी से कर लेते हैं जो लोग विकल्पों की ओर ध्यान नहीं देते या यूं कहें अपने विचारों को बदलना नहीं चाहते हैं वे समस्याओं में और उलझते जाते हैं । जब हम किसी बात का एक ही उपाय लेकर चलते हैं और उसी के अनुसार बार-बार असफल होने पर बार-बार बिगाड़ होने पर बार-बार विरोध होने पर भी उसका अन्य विकल्प प्रयोग नहीं करते हैं तो निराशा हाथ लगती है और जब निराशा हाथ लगती है  तो आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो जाता है और फिर हम किसी कार्य को बेहतर ढंग से कर सकते थे उसे कर पाने में असहज महसूस करने लगते हैं उस कार्य को करने के लिए दोुबारा मन नहीं बना पाते हैं और परिणाम स्वरुप हम अच्छे वाले कार्य को बीच में ही छोड़ देते हैं यही गलती हम जीवन में हर मोड...

जीवन से तनाव दूर कैसे करें

                               जब हम किसी के प्रति एक बार कुण्ठा पाल लेते हैं , तो अधिकतर हम उस के विपरीत जाने की कोशिश करते हैं और एक दूसरे के विरोधी बन जाते हैं। और फिर हम जान बूझकर एक दूसरे को नीचा दिखाने के उद्देश्य से ऐसे मुकाम पर पहुंच जाते हैं, जहां सारी हदें ताक पर रख देते हैं, हमें ना हमारे नफे नुकसान की चिंता होती है, न ओरों के, ना हमें हमारी प्रतिष्ठा की चिंता होती है, ना दूसरों की । मर्यादा की सीमाएें खत्म हो जाती हैं। एक दूसरे के अच्छे बुरे परिणाम हम भूल जाते हैं। अतीत में हमने एक दूसरे के लिए  चाहे अपनी जान की बाजी लगा दी हो लेकिन हम अब एक दूसरे के परंपरागत विरोधी के रूप में पहचाने जाने लगे हैं।                                 हमारे कई और विरोधी भी इस युद्ध का भरपूर आनंद लेने लगे हैं जिसके परिणाम कभी भी सही नहीं आ सकते और जब तक हम यह बात समझते हैं तब तक काफी देर हो चुकी होती है। दोस्ती दुश्मनी में बदल जात...

परेशानियों के समाधान

चित्र
                                    जीवन की परेशानियां  जीवन में पग-पग पर परेशानी का सामना करना पड़ता है। हम सोचते हैं, समस्या परेशानी सिर्फ हमारे सामने ही है बाकी दुनिया सुख चैन से सो रही है।लेकिन  ऐसा नहीं है, समस्या हर व्यक्ति के सामने खड़ी है। किसी के सामने आर्थिक समस्या है, किसी के सामने मानसिक समस्या है, किसी के सामने शारीरिक और किसी-किसी के सामने तो तीनों ही है कोई बेटे की समस्या से चिंतित है, कोई बेटी की पति ने पत्नी को टेंशन दे रखी है तो कहीं पत्नी ने पति को किसी घर में सास बहू की नहीं सुनती है तो किसी घर में बहु सास की नहीं बनती है कहीं दहेज देने की समस्या है, कहीं दहेज ना देने की, कोई पड़ोसी से परेशान है, कोई पड़ोसन से, कोई उधार मांगने वालों से परेशान है, तो कोई उधार लेने से, कोई रोज के रोने से परेशान है, तो कोई किसी के हंसने से दुखी है, किसी को मरने की फुर्सत नहीं है, किसी को जीने की, कोई काम ना मिलने से परेशानी में है, कोई काम मिलने से, किसी को देश की चिंता है, किसी को व...

jeevan me samajhdari ka mahatv in hindi

                       समझदारी जीवन में पग-पग पर समझदारी की आवश्यकता पड़ती है।  लेकिन आज के युग में हम आर्थिक  नफे नुकसान को ही समझदारी समझते हैं। बिजनेस में या किसी वस्तु का क्रय - विक्रय में आर्थिक नफे -  नुकसान की समझदारी रखना तो जायज है। लेकिन कई बातें जीवन में ऐसी होती है, जिनका आकलन हम मूल्य में नहीं कर सकते वहां हमें समझदारी जीवन मूल्यों में दिखानी पड़ेगी। कुछ लोग पढ़े-लिखे  होने को समझदारी समझते हैं, सर्फ पढ़ा-लिखा होना समझदार होने का प्रमाण नहीं है। एक कम पढ़ा लिखा व्यक्ति भी अपने निर्णय विचारों, और अनुभवों के माध्यम से अपनी समझदारी साबित कर सकता है। हां यह अलग बात है एक पढ़ा-लिखा व्यक्ति यदि चाहे तो वह उस काम को और अच्छी तरह से कर सकता है जिस काम को एक कम पढ़ा लिखा या अनपढ़ व्यक्ति  करता है क्योंकि उसके पास भाषा और तकनीकी शिक्षा का अतिरिक्त अनुभव होता है परंतु व्यक्ति के अनुभव के आधार पर बनन कम पढ़े लिखे व्यक्ति की समझदारी पर शक नहीं कर सकते कई बार पढ़े लिखे व्यक्तियों को शर्मिंदगी मह...

jeevan me kese krne juban ka prayog (how to use tung)

                           ज़ुबान यह हमारी जुबान ही है जो बने बनाए खेल को बिगाड़ देती है और बिगड़े हुए खेल को बना देती है जुबान का प्रयोग हमें बड़ी सावधानी से करना चाहिए एक कहावत है कमान से निकला हुआ तीर और जुबान से निकले हुए शब्द कभी वापस नहीं आते इसलिए जब भी बोलो सोच समझकर बोलो मीठा बोलो मीठा बोलने का अर्थ यह नहीं है कि किसी की चापलूसी करें मतभेद हो लेकिन मनभेद नहीं तऱ्क  हो  लेकिन कुतऱ्क नही हो मौके की नजाकत को समझते हुए शब्दों का प्रयोग करें ऐसी जुबान नहीं बोले जो किसी के जले पर नमक छिड़कने जैसी लगे जुबान से यदि गलत बात निकल गई हो तो क्षमा अवश्य मांगे यदि किसी से मतभेद हो भी जाए तो शालीन शब्दों का प्रयोग करें किसी भी बात को कहने के लिए सिर्फ जुबान हीलानी पड़ती है लेकिन उसे करने के लिए बहुत कुछ करना पड़ता है इसलिए बात करने से पहले करने के बारे में भी सोचे जरूरत से ज्यादा बोलना भी नुकसानदायक होता है संस्कृत में एक कहावत है `वाचालो लभते नाशम` जो ज्यादा बोलते हैं उनका नाश होता है इसलिए अपनी बात को नपे त...

क्या आप अपने सपने पूरा करना चाहते हैं ?

                       सपने  हर व्यक्ति के अपने सपने होते हैं  कोई सोते हुए सपने देखता है कोई जागते हुए। सपने देखना कोई बुरी बात नहीं है किसी का सपना अच्छी नौकरी पाने का होता है किसी का घर बनाने का किसी का प्यार पाने का कोई अपने मां-बाप के लिए कुछ करने का सपना संजोए बैठा है तो कोई अपने बच्चों का भविष्य बनाने का सपना देखता है कोई सपने राजकुमार के देखता है कोई राजकुमारी के किसी का सपना अमीर बनने का होता है तो किसी का शरीफ। इंसान जब सपने सोते हुए देखता है तो वह अच्छे बुरे दोनों तरह के सपने देखता है लेकिन जागते हुए सपने में एक खास बात होती है जागकर  देखे हुए सपने कभी भी बुरे नहीं देखे जाते हैं उनमें ललक होती है इच्छा शक्ति होती है इमानदारी होती है नेक नियति होती है सपने बुनना और उन्हें पूरा करना दोनों अलग-अलग बातें होती है अधिकतर लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देते हैं लेकिन सपना बहुत कम लोगों का पूरा हो पाता है कुछ लोग परिस्थिति वश अपने सपने पूरे नहीं कर पाते कुछ अपने सपनों के लिए किस्मत को दोष...

jeevan me swad ka mahatv

                                            स्वाद  जीवन में स्वाद  का बड़ा महत्व है स्वादिष्ट भोजन हर व्यक्ति को अच्छा लगता है यदि भोजन का स्वाद अच्छा नहीं हो तो खाने में मजा नहीं आता खाने पीने की चीजों में हम स्वाद  ढूंढते हैं मिठाई फलाने हलवाई की अच्छी है जूस फलाने जूस वाले के यहां अच्छा मिलता है टिकिया फलाने  पंडित की अच्छी लगती है फास्ट फूड ढिकड़े  फास्ट फूड सेंटर पर लाजवाब  मिलता है आइसक्रीम मुकडे  आइसक्रीम वाले की लाजवाब होती है स्वाद की वजह से ही कई लोगों की पहचान शहर भर में बन जाती है एक डॉक्टर का अलग स्वाद होता है टीचर का अपना पढ़ाने का अंदाज अलग होता है इंजीनियर का अपना स्वाद  होता है कहने का अर्थ यह की पेशेवर से लेकर व्यसायी  तक हर व्यक्ति अपने हुनर के अनुसार स्वादिष्ट होता है जीवन की इस दौड़ में खट्टा  मीठा नमकीन कड़वा स्वाद भी अनुभव किया जाता है हर चीज़  का अपना अलग मजा होता है लेकिन कड़वा स्वाद शायद  ...